ब्रह्मपुरी / प्रतिनिधी:- आर टी ओ की मेहरबानियों से हर मार्ग पर ओवर लोड के प्रमाण बढ गये है. दि. 11 गुरुवार की सुबह शहर से थोड़ी दूर पराडगांव में एक बहुत ही भयानक और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। निलगिरी बार के सामने गिट्टी से भरा ओवर लोड हाइवा ट्रक नाले में गिर गया, जिससे ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हाइवा का केबिन पुरा चकनाचूर हो गया।
Gravel-loaded truck overturns into drain near Nilgiri Bar, Paradgaon (Bramhapuri): Driver and cleaner die on the spot; bodies recovered after cutting open the cabin.
हादसा गुरुवार सुबह सवेरे हुआ। MH 40 CD 9002 नंबर का हाइवा ट्रक ओवर लोड होने के कारण नाले पर झकोला खा गया जिसे चालक सम्हाल नही पाया और पलक झपकते ही हायवा गहरे नाले मे पलटी खा गया। अक्सर ओवर लोड के ट्रक रात मे ही भरकर चलते है। यह हादसा निंद की झपकी के कारण भी हो सकता है ऐसा दुसरे ट्रक चालकों का अनुमान है.
इस भयानक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें ड्राइवर सुरेश आनंदराव भुरले (उम्र 33, निवासी मंडल, ताल. लाखंदूर, जिला. भंडारा) और क्लीनर अमित देवराव कुमरे (उम्र 29, निवासी इरवा, ताल. चिमूर, जिला. चंद्रपुर) शामिल हैं। हादसे की वजह से हायवा का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी पिचक गयी। इस वजह से दोनों शव अंदर ही बुरी तरह फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
हादसे मे केबिन पूरी तरह से पिचक जाने की वजह से पुलिस के लिए शवों को निकालना बड़ी चुनौती थी। आखिर में स्थानीय प्रशासन और नागरिकों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को केबिन से काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटनास्थल की औपचारिक जांच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। नाले में गिरी दुर्घटनाग्रस्त हायवा को निकालने का काम जारी है। आगे की जांच ब्रम्हपुरी पुलिस कर रही है। इस भयानक हादसे से पारडगांव और आस-पास के इलाके में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है.
********************************
0 comments:
Post a Comment