Ads

भद्रावती के अयान अब्बास अली अजानी ने CA फाउंडेशन में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 2

भद्रावती प्रतिनिधि/ जावेद शेख -3 जुलाई 2026: चंद्रपुर जिले के भद्रावती निवासी अयान अब्बास अली अजानी ने CA फाउंडेशन परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। Ayaan Abbas Ali Ajani of Bhadravati achieved All India Rank 2 in CA Foundation
अयान की पढ़ाई का सफर शुरू से ही शानदार रहा है। उन्होंने 10वीं कक्षा में 98.6% और 12वीं CBSE में 99.8% अंक हासिल किए थे। CA फाउंडेशन  में 91.75 % अंक जैसी कठिन परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान लाना उनकी मेहनत का नतीजा है।

अयान ने बताया कि उन्होंने यह सफलता सेल्फ स्टडी और माता-पिता के सहयोग से हासिल की है। कोचिंग के बिना घर पर रहकर नियमित पढ़ाई और माता-पिता के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। 

अयान की इस उपलब्धि पर भद्रावती और पूरे चंद्रपुर जिले में खुशी का माहौल है। परिजनों और शिक्षकों ने अयान की लगन और अनुशासन की सराहना की है। अयान अब CA इंटर की तैयारी में जुट गए हैं और उनका सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश सेवा करना है।
Share on Whatsapp

About The Chandrapur Times

यह पोर्टल संपादक, मालिक, प्रकाशक राजेश सनमाहेन सोलापनद्वारा कार्यालय साप्ताहिक दि चंद्रपुर टाइम्स, आक्केवार वाडी, वॉर्ड नं. १, चंद्रपुर, से प्रकाशित किया गया है । प्रकाशित किसी भी लेखन सामग्री पर संपादक सहमत ही हो यह आवश्यक नही । प्रकाशित कि सी भी लेखनपर आपत्ती हाने पर उनका निस्तारण सूचना प्रौद्योगिकी (प्लेटफ़ॉर्म दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) विनियम 2021 के तहत किया जायेगा ।

0 comments:

Post a Comment