चंद्रपूर, 6 अप्रैल 2026 — अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन 2261, जिला शाखा चंद्रपूर की ओर से तथा मा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चरणसिंह टाक, राष्ट्रीय महामंत्री श्री जयसिंह कचवाह और प्रदेश अध्यक्ष श्री बाली मंडेपु इनके मार्गदर्शन मे सफाई कामगारों के प्रलंबित प्रश्नों के निराकरण हेतु शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए जिला अधिकारी कार्यालय चंद्रपूर के समक्ष एक दिवसीय धरना-निदर्शन आंदोलन किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री के नाम से माननीय जिला अधिकारी को निवेदन भी सौंपा गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश सचिव श्री सतीश असरेट एवं जिला अध्यक्ष श्री सुनील महातव ने किया। जिला अध्यक्ष सुनील महातव ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखते हुए लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदेश सचिव सतीश असरेट ने कर्मचारियों को संगठन की गतिविधियों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। संगठन के कार्याध्यक्ष अरविंद बक्सरिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सभी को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया तथा उनके समाधान हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की गई। संगठन के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए एकता बनाए रखने और संगठित रूप से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
निदर्शन आंदोलन में संगठन के पदाधिकारी मधुजी तांबे, सुनील राठोड़, विनोद तुर्केल, प्रवीन हजारे, साहिल मलीक, संजना सोनगडे , किरण असरेट , लता खोड़े, संजीता निदाने,मूल तालुका अध्यक्ष संदीप पारोचे, भद्रावती तालुका अध्यक्ष सौ शोभा सांडे सहित अन्य तालुका पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सामाजिक नेता दिलीप हजारे, विक्रम महातव, राकेश खोटे, राजा खोड़े इन्होने भी आंदोलन को समर्थन दिया
साथ ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें सरोज ब्राह्मणे, शीतल महातो, माया सावरकर, सीमा राठोड़, अनीता ग्रावकर, चांदनी चेरेरे, ज्योति नागरे, मीना संगेल, कल्पना छपरबंद, छाया सुमन, रमन राठोड़, सुमित राठोड़, माया मार्वे, पुष्पा मलीक, आशा महातो, महेश मार्वे, नंदा छगनकर, रंजिता हजारे, किरण उसरे, गणेश मार्वे, सागर चेरेरे, माधुरी मलीक, अक्षय गौतम, संध्या राना, वंदना गौतम, रवीता खोटे, सीमा भुते, संजना सोणगडे, प्रिटी पैसाडेलीकर, पूनम महातो, रोशनी राठौर, काजल किन रिया, गीता पैसाडेलीकर, राजनंदनी पैसाडेलीकर, लता समुंद, रोहित राठौर, सुजाता भुते, स्नेहा खोटे, अमर भरत सिंह, निलेश पैसाडेलीकर, पूर्णिमा गोसरे, सतीश भुते, अक्षय राठौर, कविता रनसुरे, बंसी सांडे, सारिका राने, सारिका तांबे, प्रशांत छेंदरे सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।
इस आंदोलन में चंद्रपुर महानगरपालिका के , बंगाली कैंप जोन, सिविल जोन, तुकुम जोन, महाकाली झोन तथा बाजार जोन के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी लंबित मांगों के निराकरण हेतु प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की तथा मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
0 comments:
Post a Comment