Ads

मुल चंद्रपुर हायवे पर जानाला के पास गाय का बिच रोड पर शिकार करते बाघ के दर्शन.

मुल / नासीर खान:-पैसा खर्च कर सफारी में घुमने के बाद लोगों बाघ के दर्शन दुर्लभ हो जाते है. वही मुल चंद्रपुर मार्ग पर जानाला के पास हायवे पर एक बाघ गाय पर हमला कर उसे घसिटता हुवा ले जाते देखा गया.बिच रोड पर आंखो देखा शिकार का दृष्य मोबाईल मे कैद कर लिया गया. गाय का दम निकलने तक बाघ गाय की नड्डी दबाए रोड पर खडा रहा और लोग बाघ द्वारा शिकार का दृष्य का आनंद उठाते तो कुछ दुखी होते हुए भी देखे गये. बाघ शिकार को लेकर जब तक जंगल मे ओझल होता तब तक वाहन धारकों की भिड उसे देखती रही.
A tiger spotted hunting a cow right in the middle of the road near Janala, on the Mul-Chandrapur Highway.
                 यह घटना रविवार दि.5 की करीब  बजे दिन के 10.30 बजे की है.वनपरिक्षेत्र चिचपल्ली बिट क्र.715 जानाला परिक्षेत्र मे घटी है. गाय रोड किनारे चर रही थी. गाय आगडी निवासी किसान राजेंद्र वाढई  कि बताई गयी है.किसान को वन विभाग द्वारा तत्काल नुक्सान भरपाई देने की मांग की जा रही है.
वन परिक्षेत्र मे इस बाघ को मामा बाघ के नाम से पहचाना जाता है जिसके भारी भरकम और उम्रदराज़ होने का कहा जा रहा है.
**************************************************
Share on Whatsapp

About The Chandrapur Times

यह पोर्टल संपादक, मालिक, प्रकाशक राजेश सनमाहेन सोलापनद्वारा कार्यालय साप्ताहिक दि चंद्रपुर टाइम्स, आक्केवार वाडी, वॉर्ड नं. १, चंद्रपुर, से प्रकाशित किया गया है । प्रकाशित किसी भी लेखन सामग्री पर संपादक सहमत ही हो यह आवश्यक नही । प्रकाशित कि सी भी लेखनपर आपत्ती हाने पर उनका निस्तारण सूचना प्रौद्योगिकी (प्लेटफ़ॉर्म दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) विनियम 2021 के तहत किया जायेगा ।

0 comments:

Post a Comment