सावली / नासीर खान: पानीपुरी खाने से 12 बच्चों सहित लोगों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की चौंकाने वाली घटना बुधवार, 24 जून की शाम सामने आई। प्रभावितों में छोटे बच्चे और बच्चियां शामिल हैं। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला सामान्य अस्पताल, गड़चिरोली रेफर किया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और खाद्य पदार्थों से सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह चिंतनिय घटना सावली तहसिल के सामदा बुज की है।
Panipuri turns poisonous in Samda! 12 people, including children, suffer food poisoning; one child is in critical condition.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्याहाड बुज निवासी पानीपुरी विक्रेता दशरथ तुळशीराम मोटघरे बुधवार, 24 जून को शाम करीब 4 बजे सामदा बुज गांव में पानीपुरी बेचने आया था। गांव के बच्चों और अन्य लोगों ने उत्साह से पानीपुरी खाई। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। एक साथ 12 लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हडकंप मच गया।
सुचना प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची !
घटना की जानकारी मिलते ही सामदा उपकेंद्र की टीम, सीएचओ, एएनएम तथा एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों ने तत्काल रात में ही गांव पहुंचकर मरीजों का उपचार शुरू किया। गुरुवार को तालुका स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवींद्र चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व्याहाड की चिकित्सा अधिकारी डॉ. संध्या सिंह, सीएचओ चकोले तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सामदा उपकेंद्र से तीन मरीजों को आगे के उपचार के लिए पीएचसी व्याहाड रेफर किया गया। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है।
मामले की गंभिरता: सावली तालुका मे खाद्य पदार्थों का जल्द ही विशेष जांच अभिमान शूरू किया जाएगा --
डा. रविंद्र चौधरी
तालुका स्वास्थ्य अधिकारी सावली!
स्वास्थ्य विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को पानीपुरी के नमूनों की जांच कराने के लिए पत्र भेजा है। सामदा बुज में फूड पॉइजनिंग की घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम रात में ही गांव पहुंच गई थी और सभी मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया गया। फिलहाल सभी की हालत नियंत्रण में है। प्रारंभिक अनुमान है कि दूषित पानी या बासी खाद्य पदार्थ के कारण फुड पाईझनिंग हुआ है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तालुका के सभी पानीपुरी एवं अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की विशेष जांच अभियान जल्द शुरू किया जाएगा ऐसे संकेत डा. रविंद्र चौधरी ने दिए है।
*******************************
0 comments:
Post a Comment