मूल/नासिर ख़ान:
देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित KIO सब-जूनियर, कैडेट-जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में मूल की खिलाड़ी परी प्रभाकर मांदाडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 वर्ष से कम आयु वर्ग (-55 किलोग्राम) कुमिते स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।Pari Mandade won a silver medal in the National Karate Competition
देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में परी ने शुरुआती मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए गोवा और पंजाब की प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। इसके बाद बिहार की खिलाड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया और रजत पदक सुनिश्चित किया। फाइनल मुकाबले में भी उसने कड़ी टक्कर दी और उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
परी कराटे एंड फिटनेस क्लब, मूल की खिलाड़ी है तथा मुख्य प्रशिक्षक इमरान खान और प्रशिक्षक निलेश गेडाम के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती है। उसकी इस उपलब्धि पर जूनसेई शोतोकान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख विनय बोढे, क्लब के सभी प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने उसका अभिनंदन किया है। उसकी इस सफलता से मूल शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
इस सफलता के पीछे उसे अपने प्रशिक्षकों और मार्गदर्शकों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ है। परी ने भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी सफलताएँ हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया है।
0 comments:
Post a Comment