बल्लारपुर : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL), बल्लारपुर क्षेत्र के संज्ञान में आया है कि सुश्री दीप्ति संजय सालवे के नाम से एक कथित “स्थायी नियुक्ति आदेश” सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक माध्यमों पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें उन्हें साखरी माइंस के AGM कार्यालय, बल्लारपुर क्षेत्र में ऑफिस असिस्टेंट (क्लेरिकल नॉन-एग्जीक्यूटिव) पद पर नियुक्त किए जाने का उल्लेख है।Fake appointment letter in WCL ka game! Ballarpur area warned against fraud in the name of job
WCL ने स्पष्ट किया है कि उक्त नियुक्ति पत्र फर्जी एवं जालसाजीपूर्ण है तथा इसे कंपनी के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी नहीं किया गया है।
कंपनी ने आम जनता और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी फर्जी नियुक्ति पत्र पर भरोसा न करें और उसके आधार पर किसी प्रकार का लेन-देन या कार्रवाई न करें। WCL में नौकरी, नियुक्ति, पदस्थापना अथवा रोजगार दिलाने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति धन की मांग करता है तो भुगतान नहीं करने की सलाह दी गई है।
WCL ने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी किसी निजी व्यक्ति, एजेंट, बिचौलिए या अनधिकृत व्यक्ति को कंपनी की ओर से रोजगार उपलब्ध कराने अथवा नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए अधिकृत नहीं करती।
अभ्यर्थियों से कहा गया है कि भर्ती एवं नियुक्ति से संबंधित किसी भी सूचना की पुष्टि केवल WCL/CIL के आधिकारिक भर्ती माध्यमों तथा संबंधित सक्षम प्राधिकारी से ही करें।
कंपनी ने लोगों को विशेष रूप से सावधान करते हुए कहा है कि फर्जी भर्ती प्रस्तावों के संबंध में किसी भी व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत दस्तावेज, बैंक विवरण, OTP अथवा धनराशि साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति को ऐसा फर्जी नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है या उससे नौकरी के नाम पर धन की मांग की गई है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित WCL अधिकारियों अथवा कानून प्रवर्तन एजेंसी को देने की अपील की गई है।
WCL बल्लारपुर क्षेत्र की ओर से जारी यह सूचना जनहित में संभावित धोखाधड़ी रोकने और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को ठगी से बचाने के उद्देश्य से जारी की गई है।
0 comments:
Post a Comment