चंद्रपुर :-सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्यरत तथा ब्राह्मण समाज को संगठित कर समाज में जागरूकता व सहयोग की भावना को पुष्ट करने वाले पं. विनोद कुमार लालता प्रसाद तिवारी को अमेरिका की प्रतिष्ठित South-western American University द्वारा “डॉक्टर ऑफ सोशल वर्क (Honorary Doctorate – Honoris Causa)” की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह दीक्षांत समारोह 24 मई 2025 को होटल सम्राट, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
“ *Pt. Vinod Kumar Tiwari, who made outstanding contribution in social service by organizing Brahmin community, was awarded 'Honorary Doctorate'”*
यह गौरवपूर्ण उपाधि पं. तिवारी जी को सामाजिक सेवा, धार्मिक आयोजनों तथा आपदाओं में सहयोग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान की गई। इस सम्मान पर हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था सहित समस्त ब्राह्मण समाज में हर्ष और गर्व की लहर है। संस्था ने पं. विनोद कुमार तिवारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
*सामाजिक और धार्मिक सेवा का व्यापक क्षेत्र:*
पं.विनोद कुमार तिवारी जी का कार्यक्षेत्र ब्राह्मण समाज को संगठित कर समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का निरंतर प्रयास करते रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में अब तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
*परशुराम जयंती का भव्य आयोजन:* प्रतिवर्ष ब्राह्मण समाज के हजारों बंधुओं की उपस्थिति में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस आयोजन को वे समाज के आत्मसम्मान और सांस्कृतिक गौरव से जोड़ते हैं।
उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सत्कार समारोह: युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु मेधावी विद्यार्थियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाता है, जिसमें पं. विनोद कुमार तिवारी जी की प्रेरणा एवं सक्रिय भूमिका रहती है।
आपदा के समय सहयोग: चाहे वह कोविड काल की विकट परिस्थिति हो या किसी प्राकृतिक आपदा का समय—ब्राह्मण समाज के माध्यम से राहत सामग्री, भोजन वितरण, रक्तदान शिविर आदि में अग्रणी भूमिका निभाई गई, जिसका संचालन पं. तिवारी जी के नेतृत्व में किया गया।
स्थानीय स्तर पर धार्मिक आयोजन: नगर एवं ग्राम स्तर पर नियमित रूप से सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, कथा यज्ञ तथा अन्य धार्मिक कार्यों का आयोजन कर समाज में धार्मिक चेतना जाग्रत की जाती है।
सनातन धर्म प्रचार-प्रसार हेतु योगदान: मंदिरों की सेवा, पुरोहितों की मान-सम्मान रक्षा, धार्मिक शिक्षा का प्रसार—इन सभी आयामों में पं. तिवारी जी सदैव अग्रणी रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज में ‘संगठित ब्राह्मण – सशक्त राष्ट्र ’ की भावना को जीवंत करना है।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, पं.रजनीश त्रिपाठी,सचिव पं .धीरेन्द्र कुमार मिश्र, संघटन मंत्री पं. सुभाष त्रिपाठी कोषाध्यक्ष पं.कृपाशंकर उपाध्याय,पं. शीतलाप्रसाद मिश्रा,पं.अशोक शर्मा, संगठन ,मार्गदर्शक पंडित श्री मथुरा प्रसाद पांडेय,श्री जगदीश तिवारी श्री अनंत तिवारी ,पं.अजय मिश्रा,पं. जालंदर पांडे, पं. अशोक मिश्रा, पं. सुरेन्द्र तिवारी , पं.उमाशंकर पांडे,पं. स्वतंत्रकुमार शुक्ला,पं.दुर्गेश चौबे,पं.आलोक त्रिपाठी, पं.जयप्रकाश द्विवेदी, पं. परमानंद चौबे पं. रामदुलारे पांडे पं. रामप्रकाश पांडे,पं. सुबोध तिवारी,पं आनंद तिवारी,पं.अजय दुबे ,पं.सतीश मिश्रा, पं.आशिष मिश्रा, पं.कमलेश शुक्ला,पं.मिथिलेश पांडे,पं.ओमप्रकाश पाठक,पं. दीपक पाठक,पं. शशीभूषण पांडे,पं.मनीष पांडेय पं. गोलु दुबे, एवं समाज के सभी पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारी सौ. पुनम झा,सौ. पद्मलता पांडे,सौ. सुमन त्रिपाठी,सौ. सुषमा शुक्ला, सौ. रीता पांडे,सौ.मीनाक्षी मिश्रा,सौ.गायत्री तिवारी,सौ.दया द्विवेदी के साथ विभिन्न वरिष्ठजनों ने पं. विनोद कुमार तिवारी जी को उनके सतत सेवाभाव, नेतृत्व क्षमता एवं धर्मनिष्ठ कार्यों के लिए बधाई के साथ साथ साधुवाद प्रकट किया है।
पं.विनोद कुमार तिवारी जी ने इस अवसर पर कहा,
“यह सम्मान मेरा नहीं, पूरे ब्राह्मण समाज का है। यह उपाधि मुझे समाज की सेवा के और अधिक संकल्प लेने की प्रेरणा देती है। हम सब मिलकर सामाजिक समरसता और धर्ममूल्य आधारित जीवनशैली के निर्माण में साथ आएँ—यही मेरा आग्रह है।”
-
0 comments:
Post a Comment