Ads

भीषण हादसे में सैलून चालक की मौत, कार सवार परिवार घायलहोटल चालक झुलसा

घुग्घुस (सं):-  गड़चांदूर से सीमेंट भरकर घुग्घुस आ रहे बल्कर वाहन ने घुग्घुस से कोरपना जा रहे कार को भीषण टक्कर मारी जिससे कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वही अनियंत्रित बल्कर ने एक सैलून को भी जोरदार टक्कर मारी जिससे सैलून चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सैलून को टक्कर मारते हुए बल्कर पास के एक होटेल को भी नुकसान पहुंचाया. होटल चालक को गंभीर चोटें आयी है. यह दुर्घटना आज बुधवार 31 दिसंबर की दोपहर 3 बजे के दौरान धानोरा पाईन्ट पर हुआ.
“Salon owner dies in a horrific accident, family travelling in car injured; hotel operator suffers burn injuries.”
प्राप्त जानकारी अनुसार बल्कर क्र. एमपी 11 जेड डी 0934 सीमेंट भरकर घुग्घुस की ओर आ रहा था. इस बीच वाहन चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन ने सबसे पहले कार क्र. एमएच 34 एए 0051  को इतनी भीषण टक्कर मारी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार कोरपना निवासी राठोड़ परिवार जो कि घुग्घुस से कोरपना जा रहा था. कार में पति, पत्नी और 20 वर्षीय पुत्री सवार थे. तीनों को काफी गंभीर चोटें आयी है. कार की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि कार में सवार लोगों के साथ अनहोनी हुई है. सौभाग्य से तीनों बच गए परंतु अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से सैलून चालक घुग्घुस निवासी जुनारकर की मौके पर ही मौत हो गई. वही होटल से वाहन टकराने के कारण वहां कार्यरत होटल चालक पर गर्म तेल गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गया.
घटना की सूचना मिलते ही घुग्घुस पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायल परिवार को आरवीआईसीएल की एम्बूलैस से चंद्रपुर जिला सामान्य अस्पताल रवाना किया गया. वही हादसे में मृतक सैलून चालक का पंचनामा किया गया. क्षतिग्रस्त कार को आरवीआईसीएल की क्रेन से उठाकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया गया. 
इस बीच घटनास्थल पर लोगों का हुजूम जमा हो गया था. घटना स्थल पर घुग्घुस पुलिस के एपीआई प्रफुल डाहुले अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात सूचारू किया. इस बीच बल्कर चालक वाहन छोडकर भाग निकला. पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है.
Share on Whatsapp

About The Chandrapur Times

यह पोर्टल संपादक, मालिक, प्रकाशक राजेश सनमाहेन सोलापनद्वारा कार्यालय साप्ताहिक दि चंद्रपुर टाइम्स, आक्केवार वाडी, वॉर्ड नं. १, चंद्रपुर, से प्रकाशित किया गया है । प्रकाशित किसी भी लेखन सामग्री पर संपादक सहमत ही हो यह आवश्यक नही । प्रकाशित कि सी भी लेखनपर आपत्ती हाने पर उनका निस्तारण सूचना प्रौद्योगिकी (प्लेटफ़ॉर्म दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) विनियम 2021 के तहत किया जायेगा ।

0 comments:

Post a Comment