Ads

मनचाही सब्जी न बनाने पर बेटे ने की माँ की निर्मम हत्या

नासीर खान / मूल :-
शराब के नशे में धुत्त होकर घर लौटे एक युवक ने घर मे मनचाही सब्जी न बनाये जाने पर अपनी माँ की निर्मम हत्या कर दी.Son brutally murders mother for not cooking the desired vegetable
यह घटना मूल तहसील के डोंगरगांव में हुई. मृतक का नाम सुमित्रा पेटकुले (65) बताया जा रहा है. पुलिस ने हत्या के आरोप में सुमित्रा के बेटे जगदीश पेटकुले (37) को गिरफ्तार किया है. 
पुलिस सूत्रों के अनुसार  आरोपी जगदीश को शराब की लत लगी थी, इसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके जा बसी थी. वह अपनी माँ सुमित्रा के साथ ही रह रहा था.
घटना की रात जगदीश शराब के नशे में धुत्त होकर घर लौटा, घर मे करेले की सब्जी बनी देख वह क्रोधित हो उठा और उसने अपनी माँ से मनचाही सब्जी न बनाये जाने की बात पर विवाद शुरू किया. इस बीच जगदीश ने अपनी मां की बेरहमी से लातों और घूसों से पिटाई  शुरू की. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर मे दौड़ आए. किंतु तब तक सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. 
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जगदीश को हिरासत में लिया गया तथा मृतक सुमित्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया.
Share on Whatsapp

About The Chandrapur Times

यह पोर्टल संपादक, मालिक, प्रकाशक राजेश सनमाहेन सोलापनद्वारा कार्यालय साप्ताहिक दि चंद्रपुर टाइम्स, आक्केवार वाडी, वॉर्ड नं. १, चंद्रपुर, से प्रकाशित किया गया है । प्रकाशित किसी भी लेखन सामग्री पर संपादक सहमत ही हो यह आवश्यक नही । प्रकाशित कि सी भी लेखनपर आपत्ती हाने पर उनका निस्तारण सूचना प्रौद्योगिकी (प्लेटफ़ॉर्म दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) विनियम 2021 के तहत किया जायेगा ।

0 comments:

Post a Comment