मुल/ नासीर खान :-मुल सावली हायवे सिमेंट मार्ग पर खेडी फाटे के पास एक पचास पचपन वर्षीय बुजुर्ग सडक पर भर दोपहर मे तप्ती सिमेंट रोड पर बिच मे पडा देखा गया जिसके सर मे और पैर में चोट पाई गयी। वह शख्स बेहोश पडा पाया गया।Sensation at Khedi Phate: 'Rahman Bhai Kapde Wale' found injured on the road
वह मुल से सावली जा रहा था। कुछ चारपहिया दोपहिया वाहन रूके तब किसी ने उसे पहचाना और बताया यह रहमान भाई कपडे वाले मुल निवासी है। जिन्हे बेहोशी की अवस्था में उठाकर सावली सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गडचिरोली रेफर किया गया। जहां सिटीस्कैन के बाद बताया गया के सर में खुन जमा हो गया है। आपरेशन जरूरी है। घर के लोगों ने उन्हे चंद्रपुर मेहरा अस्पताल मे शिफ्ट किया तब भी वह बेहोश ही थे।
जानकारी के अनुसार रहमान भाई की हर बाजार मे कपडों की दुकान लगती है। सुबह उनके बडे पुत्र दुकान लगाने चले जाते है। आज गुरवार को सावली बाजार लगता है. वह दोपहर की नमाज़ के बाद भर धुप में सावली बाजार में दुकान के लिए मोटर सायकल से जा रहे थे तभी खेडी फाटे के पास यह हादसा हुआ. उनके होश मे आने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा के वह गिर गये या किसी ने ठोस मारी।
मिलनसार खुश मिज़ाज रहमान भाई का एक्सीडंट सुनकर मुल मे भिन्न भिन्न प्रकार की चर्चाएं व्याप्त रही तो अनेकों ने घटना पर दुख भी जताया। कुछ का कहना है के पिछे से वाहन ने ठोक दिया तो किसी का कहना है के वे धुप के कारण गश खाकर गिर गये। सावली पुलीस मामले की जांच कर रही है वहीं मुल निवासी उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं तो असंख्य चाहने वाले उनके कुशल होने की कामना कर रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment