जावेद शेख प्रतिनिधी भद्रावती-
भद्रावती शहर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नगर पालिका प्रशासन, पुलिस, महावितरण तथा तहसील कार्यालय के समन्वय से सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, विद्युत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रखी गई। गणेश मंडलों तथा नागरिकों के सहयोग से शोभायात्रा अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।
नगराध्यक्ष प्रफुल चटकी की उपस्थिति में मुख्याधिकारी डॉक्टर विशाखा शेळकी के नेतृत्व में कार्यालय अधीक्षक, जांभुळकर अभियंता गुप्ता ,अभियंता , विद्युत अभियंता स्वच्छता निरीक्षक तथा सहायक निरीक्षक सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न दायित्व संभाले।
उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष बाकल डी.वाय.एस.पी .परिविक्षाधीन अधिकारी सचिन खेत्रे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी के नेतृत्व में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था संभाली गई। सहायक पुलिस निरीक्षक संजय मिश्रा, सहाय्यक पोलीस निरीक्षक धोंगडे, पीएसआय संतोष केदार डी. बी .व अतिरिक्त पोलीस बल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यवस्था में योगदान दिया। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी गई।
आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के लिए व्यवस्था की गयी थी करने का। महावितरण के कनिष्ठ अभियंता चौरसिया, व खनके लोन गाडगे,अपने दल के साथ विसर्जन मार्ग पर उपस्थित रहे।
किल्ला वॉर्ड भोजवॉर्ड स्थित पारंपरिक रथ निकाला गया। बड़े प्रतिष्ठित गणपति विराजमान थे। परंपरा के अनुसार इसी गणपति का प्रथम विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में भजन-कीर्तन, पारंपरिक वाद्य और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।। कलाकारों ने प्राचीन भारतीय युद्धकला का साहसिक प्रदर्शन ट्रॅक्टर पर सजे आकर्षक देखावा नागरिको ध्यान आकर्षण किया गया
सांसद प्रतिभा धानोरकर, विधायक करण देवतळे, रघुवीर अहिर,, अनिल धानोरकर माजी नगराध्यक्ष, उबाटा गट भास्कर ताजने शिवसेना जिल्हाप्रमुख माजी नगराध्यक्ष ज्ञानेश्वर डुकरे,नगराध्यक्ष प्रफुल चटकी तथा लोकसभा संघटक मुकेश जीवतोडे ने स्वागत मंडपों इन सभी राजनीतिक पार्टी योने गणेश मंडलों के अध्यक्षों का शाल व श्रीफळ देकर सत्कार किया। इस अवसर पर पूर्व नगराध्यक्ष अहेतेशाम अली, माजी नगराध्यक्ष सुनील नामजवार, अमित गुंडावार, इमरान खान तालुकाध्यक्ष सुमित मुळेवार काँग्रेस शहराध्यक्ष भूपेश कायरकर,सामाजिक कार्यकर्ते नगरसेवक-नगरसेविकाएं, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 comments:
Post a Comment