चंद्रपुर:-
सावली तहसील के हीरापुर बस स्टॉप के पास तेज रफ्तार ई-एसटी बस ने दो भैंसों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भैंसों की मौत हो गई, इससे पशुपालक का हजारों का नुकसान हुआ। घटना 7 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे सावली से 7 किमी दूर घटी है।Two buffaloes died after being hit by an E-ST bus.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरापुर निवासी लीला सत्यवान मडावी की भैंसें जंगल से लौट रही थीं। इसी दौरान गडचिरोली से चंद्रपुर जा रही ई-एसटी बस क्रमांक एमएच 49 बीजेड 4189 के चालक उमेश दादाजी उरकडे (26) ने बस तेज व लापरवाही से चलाते हुए भैंसों को टक्कर मार दी। जिसमें भैंसों की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर सावली पुलिस ने जलनगर चंद्रपुर निवासी, चंद्रपुर डिपो के चालक उमेश उरकडे के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 तथा बीएनएस की धाराओं 281 और 325 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक यशवंत कोसमशिले कर रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment