Ads

डोनी फाटे पर बड़ा हादसा: प्रशिक्षण के लिए जा रहे तहसील कर्मचारियों की बोलेरो ट्रक से टकराई, सात गंभीर घायल

मुल/ प्रतिनिधि - नासीर खान :-
ज़िलाधिकारी कार्यालय चंद्रपुर में प्रशिक्षण हेतु जा रहे ब्रम्हपुरी तहसील कार्यालय के कर्मचारी आज एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
मुल–चंद्रपुर मार्ग पर डोनी फाटे के पास सुबह करीब 10:15 बजे उनकी शासकीय बोलेरो (क्र. MH-34-CD-7562) को सामने से आ रहे ट्रक (क्र. MH-34-BZ-6797) ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। Accident
Bolero of tehsil employees going for training collided with a truck, seven seriously injured
दुर्घटना में बोलेरो चालक सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को मुल के डॉ. मर्लावार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ब्रम्हपुरी रेफर किया गया।

घायल कर्मचारियों की सूची:
1. सुरज रामकृष्ण निहाते (31) – चालक, निवासी मालडोंगरी, ता. ब्रम्हपुरी
2. विनोद मधुकर बोडे (55) – नायब तहसीलदार, निवासी वडसा (बाएँ कंधे की हड्डी फ्रैक्चर)
3. महानंदा हिरामण मडावी (50) – नायब तहसीलदार, निवासी ब्रम्हपुरी
4. सरिता बालकृष्ण चन्ने (46) – सहायक रेव्हेन्यू अधिकारी, निवासी ब्रम्हपुरी
5. प्रिया गुलाबराव शेंडे (45) – क्लर्क, निवासी ब्रम्हपुरी
6. दुर्गा तेजराम गायकवाड (45) – क्लर्क, निवासी सिंदेवाही
7. आशा दिलीप कोहले – क्लर्क, निवासी ब्रम्हपुरी
घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक वंजारी, ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक कुडावले एवं पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुँचे और राहत-बचाव कार्य किया।
मामले की नोंद मुल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।


---
Share on Whatsapp

About The Chandrapur Times

यह पोर्टल संपादक, मालिक, प्रकाशक राजेश सनमाहेन सोलापनद्वारा कार्यालय साप्ताहिक दि चंद्रपुर टाइम्स, आक्केवार वाडी, वॉर्ड नं. १, चंद्रपुर, से प्रकाशित किया गया है । प्रकाशित किसी भी लेखन सामग्री पर संपादक सहमत ही हो यह आवश्यक नही । प्रकाशित कि सी भी लेखनपर आपत्ती हाने पर उनका निस्तारण सूचना प्रौद्योगिकी (प्लेटफ़ॉर्म दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) विनियम 2021 के तहत किया जायेगा ।

0 comments:

Post a Comment