मुल/ नासीर खान :-सामाजिक कार्यो मे सदैव अग्रणी रहने वाली चंद्रपुर गडचिरोली ट्रैवल्स युनियन की कार्यकारिणी का हाल ही मे मुल मे गठन किया गया जिसमें शाम उराडे को युनियन का अध्यक्ष और सचिव पद के लिए राजू कावले का चयन निर्विरोध किया गया.
दि. 9 डिसे. को आयोजित आमसभा में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया.आम सभा मुल स्थित कर्मविर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित की गयी थी. ईस समारोह में शाम उराडे को अध्यक्ष, राजु कावले को सचिव,चंदन पाल को उपाध्यक्ष, साई गुंदोजवार को सह सचिव, अमज़द अली को क कोषाध्यक्ष, पप्पू शेख कों सह कोषाध्यक्ष,काजू खोबरागडे को संयोजक ,अविननाश वरगंटीवार को मार्गदर्शक,अन्नु दिक्षित,अभिजीत कावले, मार्कंड कापगते,दुर्वेश चरडे, चंदु बोहरा,महेश जेंगठे, लोकेश अडपल्लिवार,फिरोज पठान,नरेंद्र तिवाडे, योगेश दुर्योधन, राहुल कोकावार, और दिपक महाडोरे का सदस्य पद पर निर्विरोध चयन किया गया.
पुर्व मंत्री शोभा ताई फडणविस ने ट्रैवल्स युनियन की नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी.नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों,सदस्यों का हर स्तर से अभिनंदन किया जा रहा है एंव शुभ कामनाएं दी जा रही है।
0 comments:
Post a Comment