मुल / नासीर खान:- महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज रैयतों के राजा थे. उनका जीवन बहादुरी, दूर की सोच और न्याय से भरा था. इससे हम आज भी प्रेरित होते हैं. उनके विचारों और कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हर शहर में स्मारक होते है. सबसे बडी शोकांतिका यह है की कांग्रेस राज मे ना भाजपा के राज मे मुल शहर में ना छत्रपति शिवाजी महाराज का ना म.जोतिबा फुले का कहीं कोई स्मारक आज तक स्थापित नही हैं, हाला की हर पार्टी उनके नामों का इस्तेमाल करती आई है.
!!! Tragedy: Every party does not forget to take the name but till today there is no memorial of Chhatrapati Shivaji Maharaj, M.Jotirao Phule!!!
इस बारे में, स्वराज्य स्वाभिमानी संगठन की ओर से मुल शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज के घुड़सवारी वाले स्मारक के बनाने की मांग को लेकर मुल नगर परिषद की अध्यक्षा श्रीमती एकताताई समर्थ और मुल नगर परिषद के मुख्य अधिकारी संदीप दोडे को एक प्रतिनिधी मंडल ने मुलाकात कर मांग पत्र दिया और कहा के वार्ड नंबर 7 के छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान में, तालाब के किनारे या कोर्ट हाउस के सामने, शहीद स्मारक के पास नगर परिषद की खुली जगह मे छत्रपति शिवाजी महाराज का घुड़सवारी वाला स्मारक बनाया जाए और स्मारक के पीछे और आस-पास के इलाकों को किले जैसा स्वरूप देकर सुसज्जित किया जाए ओर वहां बिजली आदी की व्यवसथा कर परिसर को आकर्षक बनाया जाए.
मांग पत्र देते समय स्वराज्य स्वाभिमानी संगठन मुल के अध्यक्ष आकाश कावले और बिजेपी के मुल शहर उपाध्यक्ष संदीपभाऊ मोहबे, टिंकू दुधे युवा सेना शहर प्रमुख मुल, राकेश मोहुर्ले, चेतन मेकार्तिवार, सतीश वैरागद्वार, दिवाकर झरकर, शुभम मुत्यालवार, मुन्ना कावले, आकाश निकुरे, गणेश मंथनवार, आकाश मोहुर्ले, ज्ञानेश्वर मडावी तथा अन्य शिवप्रेमी उपस्थित थे!
************************************************
0 comments:
Post a Comment