Ads

!!! सरकारी जगह पर अवैध निर्माण : भाजपा की नगर सेविका प्राची की हिम्मत को जनता के बिच मिल रही है दाद !!!

मुल / नासीर खान :-
सरकारी ज़मिन हडपने के उद्देश्य से सरकारी ज़मिन हडपने का मामला प्रकाश में आया है. नगर परिषद चुनाव से पहले ही इस मामले की शिकायत मुल पंचायत समिती के संवर्ग विकास अधिकारी से कीसी नागरिक ने की थी. जिस पर संवर्ग विकास अधिकारी ने तत्काल नगर परिषद के मुख्य अधिकारी को एक पत्र भेजा था. लेकीन उस समय मुख्यअधिकारी चुनाव में व्यस्त थे जो कारवाई हो ना सकी लेकीन अब तो  एक महीना हुआ जा रहा है चुनाव होने को फिर भी कोई कारवाई नही.  ज़मिन हडपने और उस पर पक्के निर्माण कार्य को देख नगर परिषद की भाजपा  नगर सेविका ने स्वंय संज्ञान लिया और लिखित शिकायत मुख्य अधिकारी और नगराध्यक्ष से की और निर्माण कार्य रोकने और फौजदारी मामला दाखील करने की मांग की है. शिकायत कर्ता भाजपा की नगर सेविका प्राची आक्केवार की हिम्मत को जनता के बिच दाद मिल रही है सराहा जा रहा है. जनता के बिच कहा जा रहा है के अवैध निर्माण कार्य किसी गरीब ने किया होता तो निर्माण कार्य कब का तोड दिया गया होता यहां बात किसी अमिर की लगती है.
Illegal Construction on Government Land: BJP Corporator Prachi’s Bold Stand Receives Public Applause
                गांधी चौक में  मुल नगर परिषद और पंचायत समिति के अधिकार क्षेत्र में रही सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण कार्य हो रहा है, इस अवैध निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाना चाहिए और संबंधित लोगों के खिलाफ फौज़दारी मामला दाखील किया जाना चाहिए ऐसा आवेदन जागृत नगर सेविका प्राची  आक्केवार ने मुख्य अधिकारी संदिप दौडे को सौंपा है.

किसी अनज़ान व्यक्ती  ने मुल शहर के गांधी चौक में पंचायत समिति की मौके की ज़मीन पर अवैध निर्माण कार्य शुरू किया है ईस आश्य की शिकायत पंचायत समिती को न.प. चुनाव के पहले कीसी के द्वारा की गयी थी.जिस पर पंचायत समिती संवर्ग विकास अधिकारी ने तत्काल मुख्य अधिकारी को कार्यालयीन पत्र लिखा था कि पंचायत समिति की ज़मीन पर बिना परवानगी के हो रहे निर्माण कार्य के खिलाफ तुरंत कारवाई अपनाई जाए लेकीन पंचायत समिती के आदेश पर नगर परिषद के मुख्य अधिकारी ने कोई करवाई नही अपनाई . कोई कार्वाई अपनाई होती तो नगर सेविका आक्केवार को शिकायत मौका ही ना मिलता.
             नगर सेविका प्राची अक्केवार भाजपा की हैं उन्होने आवेदन में कथन करते हुए यह आरोप लगाया है के मुल पंचायत समिति के अधिकारी द्वारा मुख्य अधिकारी को पत्र देने के बाद भी न.प. प्रशासन की ओर स इसे नज़रअंदाज़ किया जा  रहा है. प्राची आक्केवार ने यह भी आरोप लगाया है के मूल शहर के गांधी चौक क्षेत्र में सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण कार्य करके सरकारी जमीन हडपने का प्रयास किया जा रहा है. 
               अवैध निर्माण कर ज़मिन हडप किये जाने तथा नगर परिषद द्वारा कोई भी कारवाई ना अपनाए जाने  ईसे ध्यान में रखते हुए  मूल नगर परिषद  की  नगर सेविका प्राची अक्केवार ने इलाके के  विधायक सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रपुर ज़िला परिषद के सि ई ओ,  मूल पंचायत समिती संवर्ग विकास अधिकारी,नगराध्यक्ष, निर्माण कार्य सभापती,और नगर परिषद  के मुख्य अधिकारी  से अवैध निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने और सरकारी प्रॉपर्टी पर गैर-कानूनी कब्ज़ा करने वालों के ख़िलाफ़ फौज़दारी मामला दाखिल करने की मांग की है!
*******************************
Share on Whatsapp

About The Chandrapur Times

यह पोर्टल संपादक, मालिक, प्रकाशक राजेश सनमाहेन सोलापनद्वारा कार्यालय साप्ताहिक दि चंद्रपुर टाइम्स, आक्केवार वाडी, वॉर्ड नं. १, चंद्रपुर, से प्रकाशित किया गया है । प्रकाशित किसी भी लेखन सामग्री पर संपादक सहमत ही हो यह आवश्यक नही । प्रकाशित कि सी भी लेखनपर आपत्ती हाने पर उनका निस्तारण सूचना प्रौद्योगिकी (प्लेटफ़ॉर्म दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) विनियम 2021 के तहत किया जायेगा ।

0 comments:

Post a Comment