वरोरा_ शहर एक बार फिर खूनी संघर्ष का साक्षी बना. यहां नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग के पीछे कैरम खेल रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद होने पर आरेापियों ने बीयर बोतलों और लाठियों से हमला कर एक युवक बुरी तरह घायल कर दिया.
Bloody Clash Once Again in Warora City घायल का नाम महेश खामनकर 26 है जबकि उसका साथी ओम अरविंद गेनेवार 22 घायल हो गया. घायल महेश को चंद्रपुर शहर के बंगाली कैम्प स्थित कोलसिटी अस्पताल में भरती किया गया है. उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. एक सप्ताह के भीतर शहर में यह तीसरा जानलेवा हमला है. इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है.
आज बुधवार की दोपहर 3बजे कुछ युवक नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग के पीछे कैरम बोर्ड सेंटर के पास कैरम खेल रहे थे. किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चलते दूसरे गुट के युवकों ने बीयर बोतलों, लाठी से हमला बोल दिया. इस घटना में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
घटना स्थल पर थानेदार ओमप्रकाश सोनटक्के , एपीआय पाटील ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया.
एक समय सबसे शांत और सभ्य समझे जानेवाले वरोरा शहर में इन दिनों अपराधिक प्रवृत्तियों के लोगों में इतना दुस्साहस बढ गया है कि आयेदिन ऐसी ही रक्तरंजित घटनाएं हो रही है. इससे पूर्व वर्धा के भाजपा महामंत्री नागपाल की रेत माफिया द्वारा हत्या किए जाने और मंगलवार को भी कोसारा रेत घाट पर हमले की घटनाएं हुई. इन घटनाओं को देखते हुए जहां एक ओर लोगों में दहशत व्याप्त है वहीं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए है. लोगों का कहना है कि पुलिस का अब अपराधियों में खौफ नहीं रह गया है. इसलिए किसी की भी जान लेना अब आसान है ऐसा अपराधियों को नजर आ रहा है.
0 comments:
Post a Comment