माजरी प्रतिनिधि जावेद शेख:-
वेकोलि माजरी क्षेत्र ने उत्कृष्ट कार्यों की परंपरा को कायम रखते हुए विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। माजरी क्षेत्र की समग्र कार्यक्षमता को देखते हुए ‘वेकोलि’ अंतर्गत ‘सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। इसके साथ ही क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं ने उत्पादन एवं विभागीय कार्यक्षमता में भी उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है।
माजरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की इस उल्लेखनीय उपलब्धि का गौरवपूर्ण सम्मान किया गया। इस अवसर पर एकोना क्रमांक 1 एवं 2 ने कुल उत्पादन के क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नागलोन यूजी टू ओसी परियोजना ने विभागीय कार्यक्षमता एवं उत्पादन, दोनों श्रेणियों में तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक राकेश प्रसाद ने माजरी क्षेत्र की सफलता का श्रेय सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कामगारों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यक्षमता के बल पर माजरी क्षेत्र ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा, “ये पुरस्कार केवल क्षेत्र की कार्यक्षमता की पावती नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी एवं कामगार की मेहनत का सम्मान हैं। इस सफलता से भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।”
कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नेताओं ने भी माजरी क्षेत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और कामगारों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों के कारण माजरी क्षेत्र लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
माजरी क्षेत्र को प्राप्त इन पुरस्कारों से क्षेत्र की कार्यक्षमता एवं टीम भावना पर एक बार फिर मुहर लगी है। भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की यह गौरवपूर्ण यात्रा निरंतर जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की गई। माजरी क्षेत्र उत्कृष्टता, टीम भावना एवं निरंतर प्रगति की पहचान बनकर उभरा है।
0 comments:
Post a Comment