Ads

राज्यस्तरीय स्पर्धा में चंद्रपुर जिल्हे को मिली ग्रापलिंग चैम्पियनशिप

चंद्रपुर :- रामटेक, नागपुर में दिनांक 16-17 अप्रैल 2024 कालावधी में युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग अतंर्गत भारतीय ग्रापलिंग संघ व् ग्रापलिंग असोशिएसन ऑफ महाराष्ट्र कि मान्यता से 18 वी राज्यस्तरिय ग्रापलिंग स्पर्धा से नागपुर के रामटेक में आयोजित कि गयी थीं जिसमे संपूर्ण महाराष्ट्र के जिल्हों ने सहभाग लिया और इस दो दिवसीय स्पर्धा में चंद्रपुर के कुल 18 खिलाडियो ने अलग-अलग वजन समुह में हिस्सा लिया था।
Chandrapur district got grappling championship in state level competition
जिसमे कुल 22 पदक प्राप्त किए जिसमे 4 सुवर्ण पदक, 11, रजत पदक, 3 कास्य पदक शामिल है। और इसी स्पर्धा में 465 अंको के साथ सर्वसाधारन चैम्पीयनशिप में चंद्रपूर जिल्हे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, चंद्रपुर जिल्हे के संघ में कैलाश अश्विन दुबे ५८ किलो- स्वर्ण पदक, मुकेश भिमसेन पाण्डेय ६२ किलो- स्वर्ण पदक, नील अतुल इंगोले ६९किलो स्वर्ण पदक जूनियर ग्रुप में ३५ किग्रा में नामदेव संजय उपरे- रजत पदक, ३८ किलो में चेतन विलास कायदिंगे- रजत पदक, ४४किलो में सुयोग सुरेश देवतले रजत पदक, ४८ किलो में चरण राजेश लक्काकुला- रजत पदक, ६० किलों में अनन्या नंदकिशोर दंभारे- कास्य पदक उसी प्रकार लडकियों में कु. निर्जला अनिल कराडे- ४५ किलो रजत पदक, कु. आर्या मधुकर शेंडे ४९ किलो स्वर्ण पदक, कु. शुभांगी अश्विन दुबे ५३किलो- रजत पदक सभी खिलाडियों ने गी-ग्रापलिंग व् नो-गी ग्रापलिंग में दो-दो पदक जीत कर चंद्रपुर जिल्हे तथा विदर्भ में ग्रापलिंग जैसे खेल में 18 वर्ष में पहली बार चैम्पीयनशिप दिलाई है. इस जीत श्रेय खिलाडियों ने एन. आई. एस. कोच श्री. मुकेश पाण्डेय व् अपने माता पिता को दिया है. इस सफलता व स्वर्णीय कामगीरी के लिए चंद्रपुर डिस्ट्रिक ग्रापलिंग असोशिएसन के अध्यक्ष श्री. उमेश पंधरे, सहसचिव श्री. संजय पारधी, श्री. सुमित शुक्ला, श्री. भुषण देशमुख श्री. शार्विल देआरकर श्री. शैलेन्द्र बागडे, श्री. अनिल ठाकुर, श्री. इमरान पठान श्री. मनोज बंडेवार, श्री. अश्विन दुबे, श्री निखील घुमने, श्रीमती. पदमा पांडे, सौ. नम्रता पितुलवार, इत्यादी सहयोगी मित्र परीवार में शुभकामनाए। आगे होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभेच्छा दि.


Share on Whatsapp

About The Chandrapur Times

यह पोर्टल संपादक, मालिक, प्रकाशक राजेश सनमाहेन सोलापनद्वारा कार्यालय साप्ताहिक दि चंद्रपुर टाइम्स, आक्केवार वाडी, वॉर्ड नं. १, चंद्रपुर, से प्रकाशित किया गया है । प्रकाशित किसी भी लेखन सामग्री पर संपादक सहमत ही हो यह आवश्यक नही । प्रकाशित कि सी भी लेखनपर आपत्ती हाने पर उनका निस्तारण सूचना प्रौद्योगिकी (प्लेटफ़ॉर्म दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) विनियम 2021 के तहत किया जायेगा ।

0 comments:

Post a Comment