Ads

भद्रावती में घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप

भद्रावती (जावेद शेख) – शहर के झिंगूजी वार्ड क्षेत्र में घरेलू विवाद ने मंगलवार रात करीब 8:30 बजे खूनी रूप ले लिया। सगे भाई ने अपनी बहन की तलवार से हत्या कर दी तथा बीच-बचाव करने आई मां पर भी जानलेवा हमला किया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
crimeA domestic dispute turned deadly in Bhadravati
मृतका की पहचान संजीवनी शंकर भोंडे (30) के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी मां पुष्पा शंकर भोंडे (55) गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रारंभ में उनका उपचार ग्रामीण अस्पताल भद्रावती में किया गया, बाद में हालत चिंताजनक होने पर उन्हें नागपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी सूरज शंकर भोंडे (28) ने घर में रखी तलवार से बहन की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। मां ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उन पर भी कान और हाथ पर हमला किया गया। घायल अवस्था में मां पड़ोसी के घर भागकर पहुंचीं, जिससे उनकी जान बच सकी।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सूरज और उसके पिता शंकर भोंडे अलग खाना बनाते थे, जबकि मां और बहन अलग रहती थीं। भोजन और घरेलू कामकाज को लेकर परिवार में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। घटना के दिन बाजार से सब्जी लाने के बाद उसे लेकर कहासुनी हुई, जो अचानक हिंसक रूप में बदल गई। इस संबंध में पूर्व में भी थाने में शिकायत दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सूरज को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान पिता शंकर भोंडे (60) की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें भी हत्या के लिए उकसाने के आरोप में सहआरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच थाना प्रभारी योगेश्वर पारधी के मार्गदर्शन में एपीआई मोहन धोंगले द्वारा की जा रही है।
इस घटना के बाद झिंगूजी वार्ड क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है तथा घरेलू विवाद से हुई इस वारदात की हर ओर चर्चा हो रही है।
Share on Whatsapp

About The Chandrapur Times

यह पोर्टल संपादक, मालिक, प्रकाशक राजेश सनमाहेन सोलापनद्वारा कार्यालय साप्ताहिक दि चंद्रपुर टाइम्स, आक्केवार वाडी, वॉर्ड नं. १, चंद्रपुर, से प्रकाशित किया गया है । प्रकाशित किसी भी लेखन सामग्री पर संपादक सहमत ही हो यह आवश्यक नही । प्रकाशित कि सी भी लेखनपर आपत्ती हाने पर उनका निस्तारण सूचना प्रौद्योगिकी (प्लेटफ़ॉर्म दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) विनियम 2021 के तहत किया जायेगा ।

0 comments:

Post a Comment