वणी |
न्याय व्यवस्था को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना में एडवोकेट सोनिया गजभिए पर चाकू से हमला किया गया। यह हमला उस समय हुआ जब वह अपनी छोटी बच्ची के साथ सुबह टहल रही थीं। आरोपी सुनील मोहितकर ने उन पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।Attempted Murder of Female Lawyer in Wani: Pressure to Withdraw Case Raises Questions Over Law and Order
केस वापस लेने का बना रहा था दबाव
मामले की पृष्ठभूमि भी उतनी ही गंभीर है। अक्टूबर 2025 में Western Coalfields Limited (WCL) में कार्यरत एक महिला कर्मचारी से आरोपी ने गलत फेवर की मांग की थी। इंकार करने पर उसने महिला के अपहरण की कोशिश की थी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल गया आरोपी जमानत पर छूटने के बाद लगातार एडवोकेट गजभिए पर केस वापस लेने या पैरवी न करने का दबाव बना रहा था।
लेकिन गजभिए ने झुकने से साफ इनकार कर दिया—और यही उनकी बहादुरी अब हमले का कारण बनी।
सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं गजभिए
एडवोकेट सोनिया गजभिए सिर्फ वकील ही नहीं, बल्कि “भीमराज की बैठी” नामक संगठन के माध्यम से गरीब और पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता भी देती हैं। उनका काम कई लोगों के लिए उम्मीद बना हुआ है।
बच्ची के सामने हमला, गंभीर चोट
मंगलवार सुबह आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी छोटी बच्ची भी मौके पर मौजूद थी, जो इस घटना से बुरी तरह सहम गई। गजभिए के हाथ पर गंभीर चोट आई है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस कार्रवाई पर सवाल
घटना की शिकायत वणी थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1), 74, 352, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
हालांकि, पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है।
WCL और यूनियन पर भी उठे सवाल
जानकारी के अनुसार आरोपी WCL कर्मचारी होने के साथ-साथ AUITUC यूनियन का वणी एरिया अध्यक्ष भी है। गंभीर आरोपों के बावजूद उसे अब तक निलंबित नहीं किया गया है, जिससे Western Coalfields Limited की आंतरिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बढ़ता आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना के बाद वकीलों और आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। Bar Association Nagpur ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0 comments:
Post a Comment