मुल /नासीर खान :-
वार्ड नं. 16 के निवासी शुध्दोधन शालिक गेडाम ने तहसिलदार को एक लिखीत शिकायत नगर सेवक अतुल गोवर्धन तथा नाली बना रहे ठेकेदार के खिलाफ दी है जिसमे नगर सेवक अतुल गोवर्धन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है के वे पुरानी रंजीश के चलते टुटी पाईप लाईन नही जोड रहे है जिस कारण संबधित नल से जल के लिए एक परिवार वंचित हुआ जा रहा है. आठ दिन से एक गरीब परिवार के घर जल समस्या अब भी बनी हुई है जिसे ना ठेकेदार,ना नगर सेवक, और ना ही नगर परिषद का संबधित विभाग हल कर रहा है. Complaint to the Tehsildar against Municipal Servant Atul Govardhan and the contractor
शिकायत में कहा गया है के वार्ड नं. 16 में नाली का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से हो रहा है. जिसके लिए जेसीपी से खुदाई की गयी. खुदायी करते समय एक नल कलेक्शन टुट गया और संबधीत नल से जल ना आने पर इस समस्या से नगराध्यक्षा के पती प्रशांत समर्थ को अवगत कराया उन्होने नगर सेवक अतुल गोवर्धन को जानकारी दी और पाईप जोडने के लिए कहा.लेकीन आज हफ्ता हो गया अब तक उस टुटे पाईप को जोडा नही गया.
वार्ड वासियों के अनुसार नाली खोदते समय पाईप टुटा है तो ईसके लिए ठेकेदार ही ज़िम्मेदार है, यहां वार्ड के नगर सेवक ने आगे आकर ठेकेदार से पाईप जुडवा कर समस्या को हल करना चाहिए. तक्रारकर्ता ने शिकायत मे यह स्पष्ट कहा है के पुरानी रंजिश के चलते यह टुटा कनेक्श जोडा नही जा रहा है .एक परिवार शुध्द पिने के जल से वंचित हुआ जा रहा है. वहीं एक नगर सेवक अतुल गोवर्धन है जो वार्ड के एक परिवार की जल समस्या हल करने को नज़र अंदाज कर अपनी ज़िम्मेदारी से हाथ झटके हुए है. शायद यही कारण है जो नगर सेवक और ठेकेदार के खिलाफ तहसिलदार को शिकायत हुई है. अब तहसिलदार कौनसी कारवाही अपनाते है ईस ओर सभी की नज़रे लगी हुई है.
0 comments:
Post a Comment