जावेद शेख प्रतिनिधी भद्रावती
भद्रावती : शहर में सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘ईद मिलन समारोह’ का आयोजन जामा मस्जिद कमिटी की और से किया गया. इस अवसर पर सभी धर्मों और समाज के लोगों को एक साथ लाकर भाईचारे और अमन का संदेश दिया
जामा मस्जिद कमिटी, भद्रावती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के सर्व धर्मीय नागरिकों, गणमान्य सर्वपक्षीय,व्यक्तियों एवं पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया गया था,. ईद के पावन अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का यह एक महत्वपूर्ण मंच रहा 'Eid Milan Samaroh' Organized in Bhadravati: A Message of Harmony and Brotherhood
यह ‘ईद मिलन समारोह’ बुधवार, 25 मार्च 2026 को शाम 8:00 बजे से रात 10:30 बजे तक आयोजित किया . कार्यक्रम का स्थान जे. के. पेलेस, मानोरा रोड, भद्रावती निर्धारित किया गया कार्यक्रम की सुरुवात मे कमिटी की और से सभी मान्यवरो का शाल श्रीफळ देकर स्वागत किया गया इस मोके पर तहसीलदार राजेश भांडारकर, नगराध्यक्ष प्रफुल चटकी, नायब तहसीलदार काळे, अहेते शामअली, डॉ. विवेक शिंदे, डॉ.मनोज हक्के डॉ.आनंद नीते, ठाणेदार योगेश्वर पारधी, नकुल शिंदे, राष्ट्रवादी काँग्रेसचे नेता सुधाकर रोहनकर, काँग्रेस शहर अध्यक्ष सुरेश गावंडे, मुनाज शेख, अनिल धानोरकर माजी नगराध्यक्ष, सुनील नामोजवर माजी नगराध्यक्ष, रेखा कुठे माटे नगरसेविका, नगरसेवक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ते,आदि लोगो की उपस्थिती मे ईद मिलन समारोह बडे हर्ष उल्हास के साथ किया गया
कार्यक्रम के दौरान सेवई के साथ जलपान की भी विशेष व्यवस्था की गई थी,. आयोजकों मे जामा मस्जिद कमिटी के अध्यक्ष हाजी बबन सेठ सचिव हाजी जावेद सेठ, हाजी जमील सेठ, हाजी शाहिद अली,, हाजी जाकीर शेख ,जफर शेख, हाजी अब्बास,, पदाधिकारी व सदस्य, कार्यक्रम का संचालन, नईम खान ने किया आभार प्रदर्शन शाहिद कुरेशी ने किया
0 comments:
Post a Comment